बलरामपुर, मई 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हुसैनबाद पूरे कादिरडीह उर्फ चुरिहारडीह में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हुए हैं। पीड़ित पिंटू जायसवाल पुत्र गुरुप्रसाद जायसवाल निवासी हुसैनबाद पूरे कादिरडीह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी विवादित भूमि पर मिट्टी डलवाकर कब्जा करने के प्रयास को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि 29 मई को दिन में करीब 12 बजे विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- कमेंटबाजी को लेकर खूनी संघर्ष, बुजुर्ग समेत तीन घायल विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडों, मुक्कों और थप्पड़ों से हमला कर दिया। हमले में पिंटू जायसवाल के...