देहरादून, दिसम्बर 28 -- हरिद्वार। मेरठ निवासी ओंकार शर्मा ने पत्रकारवार्ता कर एक संत और कुछ लोगों पर शिव नगर रानी गली सप्तऋषि भूपतवाला में उनकी भूमि पर कब्जे का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि स्वामी मुक्तानंद ने अपनी 2500 वर्ग फिट भूमि में सेवदान पत्र के माध्यम से 416 वर्ग फिट भूमि उनके नाम की थी। जिसकी बाद सितंबर 2025 से स्वामी अतुलानंद और स्वामी शांति प्रेमानंद ने कुछ लोगों के साथ मिलकर सारी भूमि पर कब्जा कर लिया। डीएम, एसडीएम को भी अवगत कराया गया लेकिन कुछ नहीं हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...