मेरठ, मई 18 -- भाकियू टिकैत के मंडल प्रचार मंत्री के नेतृत्व में सोमवार को नगर पंचायत दौराला ऑफिस परिसर में तालाब और बंजर भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। धरने में किसान और स्थानीय लोग शामिल हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अवैध कब्जा हटाने की मांग की। नगरपंचायत अधिशासी अधिकारी करिश्मा सिंह और चेयरमैन देवेन्द्र पालसिंह ने धरनारत पदाधिकारियों से वार्ता कर मामले में हाईकोर्ट के स्टे की जानकारी देते हुए धरना समाप्त कराया। भाकियू मंडल प्रचार मंत्री संजय दौरालिया ने बताया कि नगरपंचायत की खसरा नंबर 9 स्थित तालाब की भूमि और खसरा नंबर 10 की बंजर भूमि पर लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- भाकियू टिकैत ने अवैध कब्जे को लेकर धरने की चेतावनी दी कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से ना...