कौशाम्बी, अप्रैल 24 -- पइंसा थाना क्षेत्र के उदिहिन बुजुर्ग निवास अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि स्थानीय गांव में ही उनकी भूमि है। आरोप है कि 11 अप्रैल को योजनाबद्ध तरीके से इसमें कब्जा करने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की गई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चंद्रबली व उसके बेटे रिशू के खिलाफ मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सिराथू सत्येंद्र तिवारी का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...