मेरठ, जून 6 -- मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अजराड़ा में भूमि विवाद में युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण गांव में हालात तनावपूर्ण बन गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए हॉस्पिटल भिजवाया। वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी अर्जुन पुत्र विजयपाल ने बताया कि उसने गांव के ही रहने वाले शाहिद व आसिफ पुत्र सफायत को अपनी खेती एक साल के लिए जोतने बोने के लिए दी थी। जिस पर दोनों आरोपी अब जबरन कब्जा करने की फिराक में लगे हुए थे। इसकी जानकारी जब अर्जुन को हुई तो उसने विरोध किया और अपने खेत खाली करने के लिए कहा। जिस पर उक्त आरोपियों ने अर्जुन के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। बाद में घायलावस्था में आरोपी अर्जुन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। व...