सीतामढ़ी, जुलाई 25 -- ज्ञान रंजन सीतामढ़ी। नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप के लिए भू-स्वामियों (रैयतों) से भूमि के सीधे क्रय की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग की निर्धारित नीति एवं मानक संचालन प्रक्रिया के तहत भूमि संबंधी आवेदन प्राप्त करने के लिए बिहार राज्य आवास बोर्ड के लिपिक सत्येंद्र कुमार राम की प्रतिनियुक्ति सीतामढ़ी जिले में की गई है।प्रतिनियुक्त कर्मी ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप क्षेत्र के इच्छुक रैयतों से आवेदन प्राप्त करेंगे तथा आवेदन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराएंगे।इच्छुक भू-स्वामी अपना आवेदन समाहरणालय परिसर स्थित विकास प्रशाखा कार्यालय में कार्य दिवसों के दौरान जमा कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Bhabua News: भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाएं अधिकार...