लोहरदगा, अप्रैल 27 -- लोहरदगा, संवाददाता।समाहरणालय सभाकक्ष, लोहरदगा में डीसी संदीप कुमार मीना ने बुधवार को विभिन्न योजनाओं में भूमि अधिग्रहण और संरचनाओं के लिए रैयतों को किये गये भुगतान, लंबित भुगतान आदि की समीक्षा की। बैठक में सर्वप्रथम कुडू-उदयपुरा पथ परियोजना की समीक्षा की। ससमय इस योजना लोहरदगा जिला अंतर्गत चल रहे कार्य को पूर्ण करने और प्रभावित रैयतों को भुगतान का कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश एनएचएआई को दिया गया।एनएच अंतर्गत लोहरदगा बाईपास पथ में लंबित भुगतान को जल्द पूर्ण करने और भू-अर्जन कार्यालय में सुनवाई की प्रक्रिया को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। छूटे हुए रैयतों से भुगतान के लिए आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने का भी निर्देश दिया गया। दो सप्ताह में अधिकतम रैयतों को राशि का भुगतान कराने का निर्देश दिया गया। पथ प्रमण्डल अंतर्...