औरंगाबाद, फरवरी 11 -- भाकपा माले की अखिल भारतीय किसान महासभा की कुटुंबा प्रखंड इकाई ने बुधवार को कुटुंबा अंचल कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया और विभिन्न मांगों को लेकर अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड सचिव कॉमरेड रमेश पासवान ने की। सभा को जिला सचिव कामता यादव, जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह, निर्माण मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष कॉमरेड बिरजू चौधरी तथा सांसद प्रतिनिधि नवीनगर वीरेंद्र मेहता ने संबोधित किया। धरना के माध्यम से वक्ताओं ने बिहार में जारी भूमि अधिग्रहण पर अविलंब रोक लगाने, किसान विरोधी भारत-अमेरिका कृषि समझौता रद्द करने तथा कृषि विपणन से जुड़े नए राष्ट्रीय प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि सिंचाई जीवन का मूल आधार है, इसलिए सभी सिंचाई परियोजनाओं का जीर्णोद्धार किया जाए और नई परियोजनाएं शुरू...