भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों में आक्रोश, डीएम से की शिकायत
मऊ, मई 26 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को लेकर सदर तहसील क्षेत्र के कई गांवों के किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्राम डाड़ी, रेवरीडीह, शहरोज, मेघई तथा मुहम्मदपुर शहरोज के किसानों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर अधिग्रहण प्रक्रिया में अनियमितताओं और उचित मुआवजा न दिए जाने का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम-2013 के प्रावधानों का समुचित पालन नहीं किया जा रहा है। इससे प्रभावित किसानों में भ्रम और असंतोष की स्थिति बनी हुई है। किसानों ने मांग की कि अधिनियम के तहत सर्वोत्तम भू-प्रतिकर, पुनर्वास, विस्थापन, आजीविका प्रभावित होने तथा परिवार के भरण-पोषण से जुड़े सभी प्रति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.