भूमि अधिग्रहण के विरोध में प्रभावित किसानों ने भेजा शिकायती पत्र
मऊ, जुलाई 2 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के विरोध में प्रभावित किसानों ने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री को शिकायती पत्र भेजकर अधिग्रहण प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाया है। किसानों ने मांग की है कि अधिनियम-2013 के सभी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करते हुए उचित मुआवजा तय किया जाए तथा सभी वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी होने तक अधिग्रहण की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। किसानों का कहना है कि डाड़ी, रेवरीडीह, शहरोज, मेघई और मुहम्मदपुर शहरोज गांवों की कृषि एवं व्यावसायिक भूमि अधिग्रहित की जा रही है, लेकिन भूमि अधिग्रहण, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम-2013 के तहत निर्धारित प्रक्रियाओं का समुचित पालन नहीं किया गया। किसानों ने आरोप लगाया है कि स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.