बदायूं, जून 2 -- तहसील क्षेत्र से गुजरने वाले गंगा एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास भूमि अधिग्रहण का विरोध करते हुए किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। कई गांव के किसान पापड़ हमजापुर के पास इकट्ठा हुए और जमीन अधिग्रहण का विरोध किया। विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलते एसडीएम दातागंज मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्या को सुना। इसके बाद किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। गंगा एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास गांव डहरपुर, पापड़ हमजापुर में यूपीडा की ओर से जमीन अधिग्रहित की जा रही है। किसान इस जमीन के अधिग्रहण का विरोध कर रहे हैं। इस वजह से वहां अब किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर धरना देकर उठाई आवाज सोमवार को छह गांवों के किसानों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने कहा कि उनकी उपजाऊ जमीन सरकार लेना चाहती है, लेकिन वह इस जमीन ...