कानपुर, अप्रैल 1 -- सरसौल। महाराजपुर में औद्योगिक क्षेत्र हेतु भूमि अधिग्रहण के लिए किसान तैयार नहीं हैं। बुधवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व व एडीएम भू-अध्याप्ति ने किसानों के साथ बैठक की लेकिन सहमति नहीं बनी। महाराजपुर , हाथीपुर व फुफुवार सूई थोक में लगभग 174 हेक्टेयर जमीन औद्योगिक क्षेत्र के के लिए चिन्हित की गई है। भूमि अधिग्रहण के लिए बुधवार को महाराजपुर में एडीएम वित्त एवं राजस्व विवेक चतुर्वेदी व फुफुवार सूई थोक में एडीएम भू-अध्याप्ति संतोष कुमार राय ने किसानों के साथ बातचीत की। अधिकारियों के सभी प्रयास बेनतीजा रहे। किसानों ने कहा जब तक तीनों गांवों की जमीनों के सर्किल रेट नहीं बढ़ाए जाएंगे, तबतक जमीन नहीं देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.