गंगापार, मार्च 2 -- फूलपुर तहसील के 23 गांवों में आवास विकास परिषद द्वारा भूमि ग्रहण को लेकर किसान काफी चिंतित है। बहरिया के ब्लॉक प्रमुख शशांक मिश्रा, भाजपा गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह पटेल और नीबीं खुर्द के ग्राम प्रधान प्रिंसु तिवारी समेत किसानों ने सोमवार को लखनऊ जाकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद से भेंट किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार आवास विकास परिषद द्वारा किसानों की सहमति के बिना जबरिया उनकी भूमि का अधिग्रहण किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे नीबीं खुर्द, नारायणपुर, पुरुषोत्तमपुर उर्फ गारापुर समेत प्रभावित सभी गांवों के किसानों में काफी नाराजगी है। इस बात पर डिप्टी सीएम ने पूरी तरह से आश्वासन देते हुए कहा कि बिना किसानों की सहमति के किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाई नहीं किया जाएगा। किस देश की ...