वाराणसी, मार्च 26 -- पिंडरा। भूमि अधिग्रहण के खिलाफ रमईपुर (पिंडरा) चौराहा पर गुरुवार को आयोजित किसान सभा (पंचायत) नहीं हो सकी। पुलिस की सख्ती, जगह-जगह किसान नेताओं को हिरासत में लिए जाने और हाउस अरेस्ट किए जाने से वे सभास्थल पर नहीं पहुंच पाए। स्थिति यह रही कि पुलिस ने पिंडरा-फूलपुर और बाबतपुर मार्ग से गुजर रही बसों और अन्य वाहनों को रोककर चेक किया। उधर, गांव में किसानों ने एक जगह एकत्र होकर आवाज बुलंद की। बता दें कि काशी द्वार, वर्ल्ड सिटी, हेरिटेज सिटी, वैदिक सिटी और गंजारी स्टेडियम के आसपास विकसित नई टाउनशिप योजना के विरोध में जिला काउंसिल उत्तर प्रदेश किसान सभा के बैनर तले गुरुवार को सभा प्रस्तावित थी। पुलिस प्रशासन की सख्ती और किसानों की धर पकड़ के कारण सभा स्थल पर सन्नाटा दिखा। दोपहर बाद गांव के कुछ किसानों ने चनौली गांव में एकत्र ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.