गंगापार, फरवरी 28 -- आवास विकास प्राधिकरण के द्वारा जब से फूलपुर तहसील के 23 गांवों में भूमि अधिग्रहण की जानकारी मिली है। किसानों में हड़कंभ मचा हुआ है। आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता रजनीश श्रीवास्तव द्वारा 19 दिसंबर को उप जिलाधिकारी फूलपुर से पुरुषोत्तमपुर उर्फ गारापुर, चन्दरपुर उर्फ बसमहुआ, चक केवटली, मेडुआ, कांदी, नारायणपुर, नीबी खुर्द, हेतापट्टी, फैजुल्लापुर, सकरा, मदारपुर, दारियापुर उर्फ गुलालपुर, समईपुर, बहादुरपुर इब्राहिमपुर, सिहोरी उपरहार, औराहा उपरहार, फिरोजपुर, तालुका इब्राहिमपुर, बेरूई, राम नगरसहसों, सादमापुर, गैर आबाद, धरमपुर उर्फ घुरवाँ, कसेरूआ कलां, कसेरूवा खुर्द समेत तहसील फूलपुर के 23 ग्राम सभाओं की प्रमाणित खतौनी की प्रति उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया है। जिसकी जानकारी मिलने के बाद से किसानों में हड़कंप मचा हुआ है...