महोबा, अगस्त 10 -- महोबा, संवाददाता। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के किनारे औद्योगिक गलियारा विकसित करने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचें किसानों ने भूमि अधिग्रहण में मनमानी के आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग उठाई है। किसानों ने जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक सुखबीर सिंह को सौंपा है। सोमवार को खन्ना क्षेत्र के चिचारा, छानीकलां,तमौरा, बरबई आदि गांवों के किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में किसानों ने औद्योगिक गलियारा के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कई किसानों को भूमि अधिग्रहण की जानकारी नहीं हुई उनकी बिना सहमति के भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई की जा रही है। किसानों का आरोप है कि उनकी उपजाऊ भूमि का अधिग्रहण कर लिया जबकि बंजर जमीन को छोड़ दिया गया ...