भूमि अधिग्रहण का मुद्दा अखिलेश यादव के सामने उठाया
मेरठ, अगस्त 19 -- लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में बुधवार को सपा नेता इन्द्रमुनि त्यागी और किठौर विधायक शाहिद मंजूर ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर गंगा एक्सप्रेस-वे के औद्योगिक गलियारे के लिए खरखौदा, छतरी, खड़खड़ी और गोविंदपुरी गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहण का मुद्दा उठाया। नेताओं ने बताया कि किसान करीब डेढ़ वर्ष से धरने पर बैठे हैं,लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। विधायक शाहिद मंजूर ने कहा कि क्षेत्र में करीब दस वर्षों से सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए हैं और प्रशासन पुराने सर्किल रेट के आधार पर जमीन अधिग्रहण करने का प्रयास कर रहा है। इससे किसानों को बाजार मूल्य के अनुरूप मुआवजा नहीं मिल पाएगा और वे भूमिहीन होने के बाद आर्थिक संकट में फंस सकते हैं। उन्होंने मांग की कि अधिग्रहण रद्द किया जाए अथवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.