फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 14 -- शमसाबाद। अमलइया आशानंद गांव में किसानों की एक बैठक हुई। औद्योगिक गलियारे के नाम पर प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण का विरोध बताया गया है। किसानों के अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया गया है। साथ ही अन्य राज्यों की तर्ज पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता और युवाओं को बेरोजगारी भत्ता जैसी मांगों का भी उल्लेख किया गया है। इसमें किसानों ने अपनी समस्याओं को भी खुलकर रखा । इसका समाधान करवाने का भरोसा दिया गया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...