बदायूं, जुलाई 4 -- बदायूं। गंगा एक्सप्रेस-वे के डहरपुर इंटरचेंज पर औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध पांच गांवों के किसान कर रहे हैं। शुक्रवार को किसानों ने भूमि बचाओ संघर्ष समिति की बैठक कैलिहाई में की। जिसमें आंदोलन तेज करने की रणनीति बनायी।कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि किसानों द्वारा भूमि अधिग्रहण का विरोध जायज है।चार फसली कृषि भूमि का अधिग्रहण होने से किसान बर्बाद हो जायेंगे। किसान अपनी जमीनें नहीं देना चाहते हैं। जबरिया भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। हजारों बीघा बंजर परती जमीनें खाली पड़ी हैं। सरकार को यदि उद्योग लगाने हैं तो वहां लगायें।2013 के भूमि अधिग्रहण कानून में भूमि अधिग्रहण से पहले सामाजिक प्रभाव का आंकलन कराने का प्रावधान है, लेकिन यूपीडा ने बिना सामाजिक प्रभाव का आंकलन किये ही जमीनों का सर्वे करा दिया...