बागपत, जून 7 -- चांदीनगर। चांदीनगर क्षेत्र के लहचौडा गांव में रविवार को 12 गावों के किसानों की भूमि अधिग्रहण को लेकर पंचायत हुई, जिसमें सर्किल रेट की जगह बाजार मूल्य के हिसाब से मुआवजा देने, किसान परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी और आवासीय भूखंड़ दिए जाने की भी मांग उठाई गई। मांगों के न माने जाने तक भूमि अधिग्रहण न होने देने का ऐलान किया। पंचायत में भूमि अधिग्रहण को लेकर चर्चा हुई। किसानों ने कहा कि सर्किल रेट से हटकर बाजार भाव के हिसाब से उन्हें मुआवजा मिलना चाहिए। कहा कि भूमि अधिग्रहण होने के बाद किसान क्या करेगा, क्योंकि जमीन उसकी रोजी रोटी का जरिया है। इसलिए जिस किसान की भूमि अधिग्रहित होगी, उस परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी दी जाए। इसके अलावा आवासीय क्षेत्र में एक प्लाट भी दिया जाए। वहीं, सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों का विकास कि...