भूमि अधिग्रहण: किसानों ने बनाया संयुक्त संगठन, डीएम को सौंपेंगे मांग पत्र
बागपत, जून 15 -- चांदीनगर। पूरनपुर नवादा गांव में रविवार को 12 गांवों के किसानों की पंचायत जय भाटी के आवास पर आयोजित हुई। पंचायत में प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण, किसानों के अधिकारों और भविष्य की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पंचायत में सर्वसम्मति से किसानों के संयुक्त संगठन का गठन किया गया। संगठन के अध्यक्ष पद पर विजयपाल मास्टर एवं वेद प्रकाश शर्मा को संयुक्त रूप से चुना गया। साथ ही किसानों की ओर से एक विस्तृत मांग पत्र तैयार किया गया, जिसे प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा। पंचायत में किसानों ने मांग की कि अधिग्रहित की जाने वाली भूमि का मुआवजा लगभग 12,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर निर्धारित किया जाए। यह भी पढ़ें- भूमि अधिग्रहण का जताया विरोध इसके अतिरिक्त किसानों को विकसित क्षेत्र में 15 प्रतिशत आवासीय एवं व्यवसायिक भूमि आवंटित की जाए तथा स्थानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.