सिमडेगा, मई 4 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसी ज्ञानेन्द्र की अध्यक्षता में सोमवार को भूमि अधिग्रहण, फॉरेस्ट क्लीयरेंस से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लेते हुए प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की। समीक्षा के दौरान राष्ट्रीय उच्च पथ-143 पर प्रस्तावित उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण तथा चौड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य की स्थिति का आकलन किया गया। एसी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ भूमि अधिग्रहण एवं वन स्वीकृति की प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि परियोजनाओं में किसी प्रकार की देरी न हो। मौके पर जिला स्तरीय कई पदाधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने कई मामलो में प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने तथा नियमित अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने पर बल दिया...