लोहरदगा, अप्रैल 13 -- लोहरदगा, संवाददाता। टाना भगत समुदाय ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लोहरदगा के सेन्हा थाना के समीप सोमवार को लोहरदगा-गुमला मुख्य मार्ग एन एच 143 ए पथ को जाम कर इनका कहना था कि जबतक मुख्यमंत्री या उपायुक्त नहीं आते हैं तब तक हमलोग इसी प्रकार सड़क पर डटे रहेंगे। इन्होंने मुख्य रूप से पांचवीं अनुसूची के पूर्ण कार्यान्वयन और भूमि अधिकारों को लेकर सड़क जाम किया। मुख्य पथ जाम होने से रांची,गुमला,लातेहार सहित अन्य जिलों और राज्य को जाने वाली गाड़ियों और यात्रियों को करीब दो घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा। टाना भगत संविधान की पांचवीं अनुसूची के तहत अपने हक और आदिवासी अधिकारों को पूरी तरह से लागू करने की मांग कर रहे थे। यह भी पढ़ें- चकरोड पर अवरोध से ग्रामीण परेशान, एसडीएम से लगाई गुहार जमींदारों तथा औपनिवेशिक नीतियों से प्रभाव...