सुल्तानपुर, जून 3 -- लंभुआ। लंभुआ तहसील क्षेत्र के कंवरपुर गांव में राकेश कुमार सिंह ने भूमि के अंश निर्धारण का एक मुकदमा एसडीएम के यहां किया था। जिसमें तत्कालीन एसडीएम ने अंश निर्धारण का आदेश कर दिया था। इसी क्रम में हिस्सानुसार पैमाइश के लिए राजस्व एवं पुलिस टीम 23 मई को मौके पर पहुंची थी। राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल की संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार एसडीएम के आदेश के क्रम में पैमाइश की गई और जमीन चिन्हित कर पिलर लगाया गया। आरोप है की विपक्षियों ने पिलर को तोड़ दिया। एसडीएम प्रीति जैन ने बताया कि राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित को तहरीर देकर पुलिस में मुकदमा दर्ज करने को कहा गया है। इसके बाद फिर से नियम संगत तरीके से जमीन का चिन्हांकन कराकर कब्जा दिलाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...