कौशाम्बी, अप्रैल 4 -- तहसील चायल के बसुहार गांव के एक भूमिहीन व्यक्ति ने ग्रामसभा की जमीन पर कृषि पट्टा आवंटित किए जाने की मांग की है। पीड़ित ने शनिवार को मामले की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। बसुहार गांव निवासी मधुकर चौरसिया ने बताया कि वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं और आजीविका के लिए उनके पास कोई कृषि योग्य भूमि नहीं है। उनके गांव में लगभग 64 बीघा ग्रामसभा की भूमि है, जिस पर पात्र व्यक्तियों को पट्टा दिए जाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह कई बार तहसील दिवस और जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) के माध्यम से अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पिछले चार साल से वह कृषि योग्य पट्टा आवंटन की मांग कर रहे हैं। पर, लेखपाल उनके विपरीत रिपोर्ट लगा दे रहे हैं। ...