किशनगंज, अप्रैल 9 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता नगर पंचायत ठाकुरगंज के वार्ड संख्या 2 स्थित कोपरा पत्ती में अशोक सम्राट भवन निर्माण के लिए सरकारी जमीन खाली कराए जाने के बाद कई परिवार बेघर हो गए हैं। इस कार्रवाई के बाद प्रभावित भूमिहीन परिवारों के सामने आवास की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। इसी को लेकर ठाकुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष सिकंदर पटेल ने पहल करते हुए गुरुवार को अंचल अधिकारी ठाकुरगंज से मुलाकात की। उन्होंने अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कोपरा पत्ती में रह रहे भूमिहीन परिवारों के लिए वैकल्पिक भूमि उपलब्ध कराने की मांग की। ठाकुरगंज के मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल ने कहा कि विकास कार्य आवश्यक है, लेकिन इससे प्रभावित गरीब और भूमिहीन परिवारों का पुनर्वास भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि जल्द से जल्द उचित स्थान चिह्नित कर इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.