सीवान, मार्च 11 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के बसंतपुर प्रखंड के भूमिहीन नया प्राथमिक विद्यालय सूर्यपुरा के लिए छह कट्ठा भूमि दान करने वाले सभी भूमिदाताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से मंगलवार को सम्मानित किया गया। इसे निमित्त डीईओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कार्यालय के सभागार में बैठक हुई। दानदाता डॉ. रामपारस राय, वंशी राय, भुनेश्वर राय, प्रभुनाथ राय, रामबाबू राय, नवधर राय, राजेश्वर राय, बुधन राय, मनन राय, रामकृष्णा राय, अरुण राय, गिरीजा देवी, रुकमिणी देवी, लालती कुंवर, आशीष रंजन व काशीनाथ राय को मोमेंटो व फूल माला देकर सम्मानित किया गया। मौके पर डीईओ ने बताया कि ऐसे सभी भूमिदाताओं को भविष्य में सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है जब इन ग्रामीणों ने अपनी स्वेच्छा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.