छपरा, फरवरी 16 -- फोटो 13 कलेक्ट्रेट में सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर बैठी दलित महिलाएं छपरा, नगर प्रतिनिधि। आवासीय भूमि की मांग को लेकर सोमवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में दलित भूमिहीन महिलाएं अचानक कलेक्ट्रेट पहुंचीं और जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गईं। महिलाओं का कहना था कि वर्षों से उन्हें घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।धरना दे रही महिलाओं ने बताया कि जिला और प्रखंड स्तर पर कई बार आवेदन देने के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन ही मिला। जमीन नहीं होने के कारण वे झोपड़ी या किराये के मकानों में रहने को मजबूर हैं। इसका सीधा असर उनके बच्चों की पढ़ाई, सुरक्षा और पारिवारिक जीवन पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्थायी आवास नहीं होने से सरकारी ...