रांची, फरवरी 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भाजपा विधायक प्रकाश राम के ध्यनाकर्षण सूचना के दौरान सरकार से मांग की कि गैरमजरूआ भूमि पर यही भूमिहीन निवास कर रहे हों तो उसे अतिक्रमण नहीं समझा जाए, बल्कि उनकी बंदोबस्ती की जाए। भाजपा विधायक प्रकाश राम ने लातेहार के चंदनडीह से 150 से अधिक परिवारों को साल 2011 में ही हटाए जाने और फिर आवंटित भूमि पर नहीं बसाए जाने की वजह से हो रही परेशानी का मामला उठाया था। विधायक ने कहा कि सभी के लिए दो डिसमिल जमीन का आवंटन हुआ, लेकिन जिस जगह पर भूमि का आवंटन हुआ वहां पर भी अनुसूचित जाति से आने वाले लोगों को बसाया नहीं जा सका। सीओ ने रिपोर्ट दी कि उक्त जमीन पर आदिवासी पूजा स्थल है, वहां मेला लगता है। विधायक ने मांग की, कि उजाड़े गए लोगों के पुनर्वास की नए सिरे से व्यवस्था की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.