बगहा, मार्च 14 -- नौतन। अंचल क्षेत्र के शिवराजपुर वार्ड नंबर 6 व 8 में दशकों से राज की जमीन पर बसें लोगों को अचानक अंचल का नोटिस मिलने से दहशत का माहौल कायम हो गया है। नोटिस के अनुसार शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अंचल कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। तथा अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर अतिक्रमण वाद संख्या एवं वर्ष 16 /2025-26 पर रोक लगाने की मांग की। मुन्ना साह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे केदार यादव, इदिश मियां, रामचंद्र साह लालबहादुर यादव राजेंद्र यादव, हरिनारायण राव, ब्यास लाल यादव, छोटे लाल यादव आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...