मुंगेर, मई 18 -- सहरसा ।भूमिहीनों को उजाड़ने से बचाने के लिए राजद शिष्टमंडल ने जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। राजद नेताओं ने कहा कि बनगांव थाना के बगल में 50 भूमिहीन गरीब 50 साल से बसे हैं। कुछ लोगों को पूर्व सीओ ने बासगीत पर्चा भी दिया था। अब गरीब भूमिहीनों को उजाड़ने की साजिश की जा रही है। शिष्टमंडल में राजद जिलाध्यक्ष प्रो मो ताहिर के नेतृत्व में जिप उपाध्यक्ष प्रदेश महासचिव राजद धीरेंद्र यादव ,कन्हैया बाल्मिकी,दीपक यादव, राजेश रजक, सुरेन्द्र यादव,मो जहांगीर पुतुल कामत आदि शामिल थे। यह भी पढ़ें- भूमिहीनों को दी जाए जमीन यह भी पढ़ें- तिलोखर के पर्चाधारियों ने लघु सिंचाई कार्यालय का किया घेराव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...