मधुबनी, जून 12 -- खजौली, निज प्रतिनिधि।प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को नागरिक मंच के बैनर तले रामभरोस यादव के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। यह भी पढ़ें- अपनी मांगो को लेकर भाकपा माले ने किया धरना प्रदर्शनप्रदर्शन का उद्देश्य धरना का मुख्य उद्देश्य भूमिहीन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराने सहित जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराना था। धरनार्थियों ने मांग की कि खजौली अंचल क्षेत्र में उपलब्ध सरकारी एवं अनुपयोगी भूमि की पहचान कर उसे भूमिहीन परिवारों के बीच वितरित किया जाए। इसके अलावा सरकारी योजनाओं से वंचित गरीब परिवारों को चिह्नित कर लाभ दिलाने, किसानों के लिए समय पर खाद, बीज एवं सिंचाई की समुचित व्यवस्था करने तथा अंचल कार्यालय को दलालमुक्त बनाने की मांग उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने द...