मुजफ्फरपुर, अगस्त 1 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लोक चेतना दल ने शनिवार को 10 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। गोबरसही डुमरी पोखर पर बसे गरीब भूमिहीन परिवारों को लगभग चार वर्ष पहले उजाड़ दिया गया था। आजतक उनलोगों के लिए भूमि, आवास, शौचालय, बिजली, पानी की व्यवस्था नहीं की गई। भूमिहीनों को तीन डिसमिल जमीन उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा राशन कार्ड बनाने में जटिल प्रमाणपत्र प्रक्रिया की बाध्यता समाप्त की जाए। मनरेगा मजदूर को 100 दिनों का रोजगार सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।प्रदेश संगठन सचिव धनवंती देवी ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण गरीब भूमिहीन परिवारों को भूमि नहीं मिल रही है। चार वर्षों से कार्यालय का चक्कर लगाते लगाते थक चुके हैं। इससे जनता में काफी आक्रोश है। जिला महासचिव आनंद कुमार ने कहा कि हमारी...