भूमिहार (ब्राह्मण) समाज को ब्राह्मण मानने की मांग
आरा, जुलाई 26 -- आरा। ब्रह्मर्षि स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मारक भवन में समिति की महत्वपूर्ण बैठक की गई। अध्यक्षता युगेश्वर प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन समिति के सचिव तारकेश्वर ठाकुर एडवोकेट ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि पूर्व की भांति भूमिहार (ब्राह्मण) समाज को ब्राह्मण माना जाए। समिति के सदस्यों ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती की ओर से रचित पुस्तक ब्रह्मर्षि वंश विस्तार में भूमिहार (ब्राह्मण) समाज के संबंध में प्रमाण प्रस्तुत किए गए हैं। बैठक के माध्यम से सरकार से मांग की गई कि भूमिहार (ब्राह्मण) समाज को ब्राह्मण के रूप में मान्यता दी जाए। इस अवसर पर शशिकांत तिवारी, दिलीप पांडेय, राकेश सिंह, जिला परिषद सदस्य रामभद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह जानकारी तारकेश्वर ठाकुर ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.