बिहारशरीफ, मई 15 -- भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के जिलाध्यक्ष बने गोपाल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच की बैठक में सर्वसम्मति से रिटायर्ड फौजी गोपाल सिंह को जिलाध्यक्ष तो चुनचुन कुमार को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार एवं बिहार प्रदेश प्रवक्ता रंजीत कुमार सिंह उर्फ बुधन भाई ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में मनोज कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, रितेश कुमार, राजेश कुमार, मंटु कुमार, अंशु कुमार, परमजीत कुमार, कार्यानंद शर्मा आदि मौजूद थे। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...