भूमिश्री परिवार ने दिव्यांग बच्चों को कराया भोजन
रांची, सितम्बर 27 -- रांची। बरियातू रोड स्थित गुरुनानक होम फॉर हैंडीकैप्ड चिल्ड्रेन में भूमिश्री परिवार की ओर से दिव्यांग बच्चों एवं उनकी माताओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। संस्था के सदस्यों ने बच्चों और माताओं के साथ समय बिताकर स्नेह और अपनत्व साझा किया। भूमिश्री परिवार ने कहा कि सेवा का मुख्य उद्देश्य समाज में सहयोग, सम्मान और संवेदना की भावना को बढ़ावा देना है तथा आगे भी ऐसे कार्य जारी रहेंगे। मौके पर अध्यक्ष सुषमा सिंह, संगीता सिंह, श्वेता सिंह सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.