धनबाद, सितम्बर 23 -- ​मुगमा क्षेत्र की समस्याओं, भूमिगत भत्ते में कटौती के विरोध में ईसीएल मुख्यालय साकतोड़िया कार्यालय के समक्ष मंगलवार को धरना-प्रदर्शन हुआ। कोलियरी मजदूर यूनियन व राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के तत्वाधान में इंडियन नेशनल मांइस फेडरेशन (आईएनएमएफ) के बैनर तले हुए आंदोलन की अध्यक्षता आर पी शर्मा एवं संचालन योगेश पति त्रिपाठी ने किया। कार्मिक प्रबंधक हरिक सरकार को 24 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। मुख्य वक्ता ए के झा ने कहा कि प्रबंधन और सरकार जल्द जेबीसीसीआई -12 का गठन करे। कहा कि बोनस एवं मजदूरों के हक की लड़ाई में फेडरेशन सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़ी रहेगी। मौके पर चंडी बनर्जी, शशि भूषण तिवारी, रीजनल कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी, बिजेंद्र शर्मा, अजय कुमार, सत्येन्द्र कुमार सिंह, नकुल मोदी, मोकिम अंसारी, जाकिर...