नई दिल्ली, जनवरी 28 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आईटीओ में आईपी फ्लाईओवर के आसपास जलभराव रोकने के लिए 16 लाख लीटर पानी की क्षमता का भूमिगत जलाशय बनाया जाएगा। मानसून में यमुना का जलस्तर बढ़ने पर ड्रेन बंद होने की सूरत में इसका उपयोग होगा। उस वक्त क्षेत्र के पानी को भूमिगत जलाशय में एकत्र किया जाएगा। ड्रेन खुलने पर उसके माध्यम से इस पानी को यमुना नदी में छोड़ दिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मानसून के दौरान अत्यधिक बारिश होने पर यमुना का जलस्तर बढ़ जाता है। ऐसे में ड्रेन 12ए को बंद कर दिया जाता है। इस कारण आईटीओ स्थित स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग के आसपास की सड़क और इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के गेट नंबर-22 के पास रिंग रोड पर जलभराव होता है। इससे यातायात प्रभावित होता है। इस समस्या के समाधान के लिए आईटीओ पंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.