बहराइच, मई 20 -- बहराइच,संवाददाता। शहर के तारा महिला इंटर कॉलेज के सामने लंबे समय से खाली पड़ी जमीन को भूमाफियों से बचाने के लिए आखिरकार नगर पालिका गंभीर हुआ। मंगलवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चारो ओर तार फेंसिंग कर जमीन की घेराबंदी कर दी गई। यह कार्रवाई कुछ दिन पहले कुछ लोगों की ओर से कब्जाने व नगर पालिका में दर्ज कराने को लेकर हुए विवाद व कानूनी कार्रवाई के बाद की गई है। शहरी क्षेत्र में लंबे समय से खाली पड़ी सरकारी जमीनों पर भूमाफियों की नजरें गड़ी हुई हैं। कूटरचित दस्तावेजों की मदद से ऐसी जमीनों को कब्जा जमाने का सुनियोजित खेल चल रहा है। पहले भी कई जमीनों पर इसी तरह कब्जा जमा कर करोड़ों में बेचा जा चुका है। अब शहर के तारा महिला इंटर कॉलेज के पास पड़ी जमीन पर भी ऐसे लोगों की नजरें है। कुछ दिन पहले इस जमीन की गोपनीय तरीके से कब्जा...