अररिया, अप्रैल 17 -- अररिया, वरीय संवाददाता अवैध तरीके से सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर रहे भूमाफिया सावधान। अब सैटेलाइट के जरिये इसकी निगरानी होगी। अतिक्रमण कर रहे माफिया पर कड़ी कार्रवाई होगी। यह जानकारी डीएम विनोद दूहन ने शुक्रवार को मीडिया से कही। डीएम ने कहा कि जिले में सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन द्वारा एक व्यापक डिजिटल डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य सरकारी जमीन की सही पहचान, निगरानी और संरक्षण सुनिश्चित करना है। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दिशा में कार्य तेजी से चल रहा है और सिकटी एवं नरपतगंज प्रखंड का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- सरकारी करहा को भरकर जमीन किया गया अतिक्रमित फारबिसगंज सहत शेष क्षेत्रों में भी यह कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। उन...