कानपुर, मई 18 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। ऑपरेशन महाकाल के दौरान पुलिस की गिरफ्त में आए भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी और उसके भाइयों के खिलाफ पुलिस ने 412 पेज की चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें गजेंद्र के खिलाफ पूर्व में दर्ज मुकदमों को गैंगस्टर का आधार बनाया गया है। वर्तमान में गजेंद्र महराजगंज जेल में बंद है। उस पर 18 केस हैं।रावतपुर और कल्याणपुर पुलिस ने भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ 18 मुकदमे दर्ज किए थे। इसमें एक मुकदमा गैंगस्टर का है, जबकि उसके भाइयों सुमित नेगी और शिवचरण सिंह नेगी पर भी केस है। अधिकतर केस नेगी एन्क्लेव के फ्लैट के एग्रीमेंट करने के बाद कब्जा न देने, डरा-धमकाकर रंगदारी मांगने से जुड़े हैं। इसी मामले में रावतपुर पुलिस ने नेगी और उसके भाइयों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इस मामले की विवेचना कल्याणपुर पुलिस क...