कानपुर, जनवरी 28 -- फ्लैट देने नाम पर एडवांस के 5.40 लाख रुपये हड़पने के आरोप में भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी पर रावतपुर थाने में एक और रिपोर्ट दर्ज हुई है। ऑपरेशन महाकाल के दौरान नेगी पर पहला मुकदमा रावतपुर थाने में ही दर्ज हुआ था। भूमाफिया पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में अब तक 16 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इसके साथ ही रावतपुर पुलिस ने नेगी पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी कर दी है। रावतपुर के राणा प्रताप नगर निवासी विजय शंकर सिंह के मुताबिक 7 फरवरी 2017 में उन्होंने आवास विकास केशवपुरम स्थित नेगी एनक्लेव के एक फ्लैट को लेने के लिए गजेंद्र सिंह नेगी को बतौर एडवांस 5.40 लाख रुपये दिए थे। यह राशि कई किस्तों में दी गई थी। एडवांस लेने के आठ साल बाद भी गजेंद्र सिंह नेगी ने फ्लैट एलॉट नहीं किया। इसके बाद उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी। गजेंद्र सिंह नेगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.