प्रयागराज, मार्च 19 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता। जहां भी सरकारी जमीन पर भूमाफिया ने कब्जा किया है, उन्हें हटाएं। तहसील स्तरीय समिति नए भूमाफिया चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करे। इसे लेकर शनिवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सभी अफसरों को निर्देश दिए। डीएम संगम सभागार में राजस्व कार्यों, राजस्व वादों, ईऑफिस, कर-करेत्तर वसूली व सीएम डैश बोर्ड की मासिक समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने ई-ऑफिस प्रणाली में समय से लॉगइन करने को अनिवार्य कहा। साथ ही 16 कर्मचारी जिन्होंने लॉगइन नहीं किया, उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।सीएम डैश बोर्ड में विभागों को रैकिंग सुधारने के लिए कहा। एडीएम को तहसीलों के निरीक्षण के निर्देश दिए। कम निस्तारण होने पर एडीएम नजूल से स्पष्टीकरण मांगा। एसडीएम व तहसीलदारों को नियमित सुनवाई के लिए कहा। अभिलेख त्रुटि म...