कन्नौज, अप्रैल 2 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विशुनगढ़ राजघराने की बहू पुष्पा त्रिपाठी ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने एक प्रार्थना पत्र सौंपते हुए क्षेत्र के कुछ भूमाफियाओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रार्थना पत्र में पुष्पा त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि उनके बड़े पुत्र गौरव त्रिपाठी को भूमाफियाओं द्वारा जहर देकर मारने की साजिश रची गई थी। साथ ही उनका दूसरा पुत्र प्रशांत, जो शारीरिक रूप से दिव्यांग है, उसे आए दिन गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी लगातार उनके परिवार को डराने-धमकाने और नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि किले के मुख्य द्वार के सामने स्थित घनेश्वर नाथ मंदिर से लगी भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। विरोध करने पर भूमाफिया खुलेआम जान से ...