अयोध्या, फरवरी 6 -- अयोध्या, संवाददाता। सदर तहसील क्षेत्र अन्तर्गत अब्बूसराय में भूमाफियाओं द्वारा फर्जी आपत्ति पत्र दाखिल कर दी। लेकिन जिसके नाम से आपत्ति डाली गई जब उसने शपथ पत्र देकर अपने हस्ताक्षर से इंकार कर दिया तो खुद को फंसता देख जाली हस्ताक्षर राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी करते हुए हस्ताक्षर ही बदल दिये। अब भू स्वामी को जमीन बेचने का दबाव बनाने के लिए वैध दाखिल-खारिज प्रक्रिया को अवैध रूप से बाधित करवा दिया। इससे परेशान भू स्वामी अपनी ही जमीन की दाखिल खारिज कराने के लिए तहसील के चक्कर काट रहा है। लेकिन तहसील प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ित यासर ने अब अपनी शिकायत जिलाधिकारी से करके न्याय की गुहार लगायी है। शहर के अब्बूसराय के निवासी सैयद यासिर अहमद पुत्र शाहिद अहमद का कहना है कि उसके परिवार के किसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.