चंदौली, जून 17 -- पीडीडीयू नगर/चहनियां, हिटी। धान के कटोरे में इस समय नर्सरी डालने का पीक समय है लेकिन नहरे सूखी हैं और उसमें धूल उड़ रही है। वह चाहे गंगा से निकली भूपौली और मिर्जापुर के नरायनपुर की बड़ी गंगा नहर हो या फिर पहाड़ी क्षेत्र से लतीफशाह डैम से निकली कर्मनाशा नहर। जब मुख्य नहर में ही पानी नहीं है तो बाकी उनसे निकले रजवाहे, माइनरों और कुलावे भी सूखे पड़े हैं। नहरों में पानी नहीं आने से जिले के किसान धान की नर्सरी डालने के लिए परेशान हैं। सिंचाई विभाग चुप्पी साधे हुए हैं। किसान किसी तरह निजी साधनों से नर्सरी डालने को विवश हैं। चहनियां क्षेत्र के भूपौली पंप कैनाल से चहनियां, सकलडीहा, धानapur विकास खंड के दो सौ से अधिक गांवों के सैकड़ों किसान इसी नहर पर निर्भर हैं। लेकिन भूपौली पंप कैनाल के मुख्य नहर में समय से पानी न छोड़े जाने के...