आजमगढ़, मई 6 -- आजमगढ़। भंवरनाथ कार्यालय पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट की बैठक हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से सुभाष इंटर करखिया के प्रवक्ता भूपेश कुमार सिंह को जिलामंत्री चुना गया। प्रदेश मंत्री शैलेश राय ने बताया कि पूर्व जिलामंत्री नागेंद्र कुमार की असमर्थता के कारण चुनाव हुआ। उन्होंने कहा कि छह से आठ मई तक गोरखपुर के रेलवे आडिटोरियम में प्रदेश सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। छह मई को सुबह सात बजे शिक्षक भंवरनाथ से गोरखपुर के लिए रवाना होंगे। बैठक में साकेत चतुर्वेदी, बालकेश दूबे, दिनेश सिंह, सुनील राय, रविशंकर लाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- शिक्षक संघ ठकुराई का सम्मेलन कल से, तैयारियां तेज यह भी पढ़ें- शलभ शर्मा अध्यक्ष, अमरीश मिश्रा बने मंत्री

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...