बिजनौर, मई 11 -- नूरपुर। उत्तर प्रदेश मे मंत्रिमंडल के विस्तार में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के कैबिनेट मन्त्री बनने की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओ मे खुशी की लहर दौड़ गयी। गन्नासमिति में भाजपा कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी व खुशी का इज़हार किया। इस अवसर पर चौधरी भूपेंद्र सिंह के बहनोई जिला सहकारी बैंक चेयरमैन चौधरी दिनेश कुमार ने कहा कि भूपेंद्र चौधरी के मन्त्री बनने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे भाजपा का जनाधार बढेगा। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष निशांत कर्णवाल, सहकारी गन्ना समीति के चैयरमैन अमीत कुमार, जिला सहकारी समिति के चैयरमैन पुनीत कुमार, वीरप्रकाश भुइयार, सुधीर चौहान, प्रदीप कुमार, प्रेमपाल रवि, गुरविंदर सिंह, राहुल यादव, सुरेंद्र पाल, गन्ना समिति डायरेक्टर विवेक चौधरी, कपिल चौधरी, सतपा...