हापुड़, दिसम्बर 24 -- पिलखुवा। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का मंगलवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया के नेतृत्व में भाजपाईयों ने छिजारसी टोल प्लाजा पर स्वागत किया। भूपेंद्र चौधरी पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली गांव नूरपुर में उनकी जयंती पर किसान प्रदर्शनी में भाग लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जमीनी नेता थे। उन्होंने किसानों के हित में काम किया था। भाजपा भी किसानों के हित में काम कर रही है। विपक्ष किसानों को गुमराह करने का काम लगातार कर रहा है, लेकिन किसान जानते है कि भाजपा उनके साथ खड़ी है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक भाटी, विपुल अग्रवाल, पुनीत गोयल, कुनाल चौधरी, मोहन सिंह समेत अन्य भाजपाई मौजूद थे।

हिंदी हिन्दु...