बागेश्वर, अप्रैल 2 -- कपकोट। शामा बाजार से विदेशी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर भूपेंद्र कोरंगा की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। उनके समर्थन में महिलाएं भी बड़ी संख्या में पहुंचीं। गुरुवार को रामलीला मैदान में कोरंगा ने कहा कि प्रशासन ने पहले आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। जिला पंचायत सदस्य विजया कोरंगा ने चेतावनी दी कि जल्द निर्णय न होने पर आंदोलन उग्र होगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान नंदन सिंह, शांति देवी, पुष्पा देवी, ज्योति दानू, खष्टी कोरंगा मौजूद रहे। एसओ प्रताप नगरकोटी पुलिस बल के साथ निगरानी कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...